इतिहास कक्षा 12 सैंपल पेपर Class 12 CBSE History Sample Paper

CBSE SAMPLE PAPER – 2018
इतिहास


नीचे दिये गये सभी प्रश्नों का उत्तर लिखिए :
1. पुरातत्वविदों के हड़प्पाकालीन संस्कृति में सिर्फ उत्पादन के केन्द्रों की पहचान के आधार का वर्णन कीजिये ।

2. भारत में मुगल शासन के दौरान ग्राम पंचायतों के राजस्व के स्रोतों की व्याख्या कीजिये ।

3. 1859 में अंग्रेजों द्वारा पारित परिसीमन कानून के प्रभाव की जाँच कीजिये ।

4. हड़प्पाई समाज में जटिल फैसले लेने और उन्हें कार्यान्वित करने के संकेत मिलते हैं इस कथन के आलोक में स्पष्ट कीजिये कि क्या हड़प्पाई समाज में शासकों का शासन रहा होगा ।

5. 600 ईसा पूर्व से 600 ईस्वी के देहात के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थितियों का वर्णन कीजिये ।

6. इब्न बतूता ने भारतीय उपमहाद्वीप के शहरों को लोगों के लिए व्यापक अवसरों से भरपूर पाया दिल्ली शहर के सन्दर्भ में इस कथन की व्याख्या कीजिये ।

7. धार्मिक और राजनैतिक संस्था के रूप में खिलाफत की बढ़ती हुई विषय शक्ति की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप सूफीवाद का विकास हुआ स्पष्ट कीजिये

8. 1857 के विद्रोह में अवध के ताल्लुकदारों की सहभागिता की जाँच कीजिये ।

9. भारत में औपनिवेशिक काल के दौरान कुछ पर्वतीय हिल स्टेशन क्यों विकसित किये गये ? स्पष्ट कीजिये। 

10. निम्नलिखित अनुच्छेद का पठन कीजिए और उसके नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
1922 तक गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रवाद को एकदम परिवर्तित कर दिया और इस प्रकार फरवरी 1916 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में अपने भाषण में किये गये वायदे को उन्होंने पूरा किया । अब यह व्यावसायिक कोई बुद्धिजीवी का ही आन्दोलन नहीं रह गया था अब हजारों की संख्या में किसानों श्रमिकों और कारीगरों ने भी इसमें भाग लेना शुरू कर दिया इनमें से कई गांधीजी के प्रति आदर व्यक्त करते हुए उन्हें अपना महात्मा कहने लगे उन्होंने इस बात की प्रशंसा की कि गाँधी जी उनकी ही तरह के वस्त्र पहनते थे उनकी तरह रहते थे और उनकी भाषा बोलते थे अन्य नेताओं की तरह वे सामान्य जनसमूह से अलग नहीं खड़े होते थे ।बल्कि वे उनसे सहानुभूति रखते थे तथा उनसे घनिष्ठ सम्बन्ध भी स्थापित कर लेते थे ।

ऊपर दिये गये उद्धरण के आलोक में महात्मा गांधी द्वारा दर्शाए गए किन्हीं 4 मूल्यों को उजागर कीजिए ।

11. वर्णन कीजिये कि बौद्ध धर्म का विकास किस प्रकार हुआ है बुद्ध की मुख्य शिक्षाओं की व्याख्या कीजिये ?
वर्णन कीजिये की स्तूपों का निर्माण किस प्रकार किया गया साँची के स्तूप संरक्षित रहे परन्तु अमरावती स्तूप संरक्षित नहीं रहे ऐसा क्यों स्पष्ट कीजिये ।

12. भारत में मुगल शासकों द्वारा अभिजात वर्ग में विभिन्न जातियों और धार्मिक समूहों के लोगों की भर्ती क्यों की जाती थी व्याख्या कीजिये ।
अथवा
 मुगल साम्राज्य में शाही परिवार की महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका की व्याख्या कीजिये बीसवीं सदी के प्रारम्भिक दशकों के दौरान शुरू हुई साम्प्रदायिक राजनीति देश के विभाजन के लिए मुख्यतः उत्तरदायी थी कथन की जाँच कीजिये ।

13. भारत के विभाजन के कारण राष्ट्रवादी नेता पृथक निर्वाचिका के प्रस्ताव पर और भड़कने लगे थे कथन की जाँच कीजिये

अथवा 

बीसवीं सदी के प्रारम्भिक दशकों के दौरान शुरू हुई साम्प्रदायिक राजनीति देश के विभाजन के लिए मुख्यतः उत्तरदायी थी कथन की जाँच कीजिये । 

14. निम्नलिखित उद्धरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिये गये प्रश्नों का उत्तर लिखिए :
उचित सामाजिक कर्त्तव्य
महाभारत के आदिपर्वन से 1 कहानी उद्यत है : 
एक बार ब्राह्मण द्रोण के पास जो कुरुवंश के राजकुमारों को धनुर्विद्या की शिक्षा देते थे एकलव्य नामक नगरवासी निषाद शिकारी समुदाय आया द्रोण ने जो धर्म समझते थे उसे शिष्य के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया । एकलव्य ने एक में लौट कर मिट्टी से द्रोण की प्रतिमा बनाई तथा उसे अपना गुरु मानकर स्वयं ही तीर चलाने का अभ्यास करने लगा समय के साथ व तीर चलाने में सिद्धहस्त हो गया एक दिन गुरू राजकुमार अपने कुत्ते के साथ जंगल में शिकार करते हुए क्लब के समीप पहुंच गए कुत्ता काले अमरीकी चमड़े के वस्त्र में लिपटे निषाद को देखकर भौंकने लगा क्रोधित होकर एकलव्य ने एक साथ साथ तीर चलाकर उसका मुंह बंद कर दिया जब वो कुत्ता लौटा तो पाण्डव तीरंदाजी का यह अद्भुत दृश्य देख कर आश्चर्यचकित हो गए । उन्होंने क्लब को तलाशा उसने स्वयं को द्रोण का शिष्य बताया द्रोण ने अपने प्रिय शिष्य अर्जुन से 1 बार यह कहा था कि वह उनके सभी शिष्यों में अद्वितीय तीरंदाज बनेगा अर्जुन ने द्रोण को उनका यह प्रण याद दिलाया द्रोण एकलव्य के पास गए जिससे उन्हें अपना गुरु मानकर प्रणाम किया तब द्रोण ने गुरु दक्षिणा के रूप में एकलव्य से उसके दाहिने हाथ का अंगूठा मांग लिया एकलव्य ने फौरन गुरु को अपना अंगूठा काटकर दे दिया अब एकलव्य तीर चलाने में उतना तेज नहीं रहा इस तरह द्रोण ने अर्जुन को दिए वचन को निभाया कोई भी अर्जुन से बेहतर धनुर्धारी नहीं रहा ।
1) द्रोण ने अर्जुन को दिए अपने प्रण को कैसे पूरा किया?
2) क्या आप द्रोण के व्यवहार के क्लब के प्रति न्यायसंगत ठहराते हों यदि ऐसा है तो एक कारण दीजिए ।
3) द्रौण ने अर्जुन को दिए अपने प्रण को कैसे पूरा किया क्या आप द्रोण के व्यवहार के क्लब के प्रति न्यायसंगत ठहराते हों यदि ऐसा है तो एक कारण दीजिए ।

15. निम्नलिखित उद्धरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए । 
कॉलिन मैकेंज़ी
1754 ईस्वी में जन्मे कॉलिन मैकेंज़ी ने 1 अभियन्ता सर्वेक्षक तथा मानचित्रकार के रूप में प्रसिद्धि हासिल की 1815 में उन्हें भारत का पहला सर्वेयर जनरल बनाया गया और 1821 में अपनी मृत्यु तक वे इस पद पर बने रहे भारत के अतीत को बेहतर ढंग से समझने और प्रवेश के प्रशासन को आसान बनाने के लिए उन्होंने इतिहास से सम्बन्धित स्थानीय परम्पराओं का संकलन तथा ऐतिहासिक स्थलों का सर्वेक्षण करना आरम्भ किया । वे कहते हैं ब्रिटिश प्रशासन के शुभ प्रभाव में आने से पहले दक्षिण भारत ख़राब प्रबंधन की दुर्गति से लम्बे समय तक जूझता रहा विजयनगर के अध्ययन से मैकेंजी को यह विश्वास हो गया कि कंपनी स्थानीय लोगों के अलग अलग कबीलों जो इस समय भी जनसंख्या का 1 बड़ा हिस्सा थे को अब भी प्रभावित करने वाले इनमें से कई संस्थाओं क़ानूनों तथा रीति रिवाज के विषय में बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकती थी ।
a) कॉलिन मैकेंज़ी कौन था?
b) मैकेंज़ी ने विजयनगर साम्राज्य की पुनः खोज का प्रयास किस प्रकार किया ?
c) ईस्ट इंडिया कम्पनी के लिए विजयनगर साम्राज्य का अध्ययन किस प्रकार उपयोगी था?

16. निम्नलिखित उद्धरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए । 
"कल हम नमक कर क़ानून तोड़ेंगे"
5 अप्रैल 1930 को महात्मा गांधी ने दांडी में कहा था जब मैं अपने साथियों के साथ दांडी के समुद्र तटीय टीले की तरफ चला था तो मुझे यकीन नहीं था कि हमें यहां तक आने दिया जाएगा जब मैं साबरमती में था तब भी यही अफवाह थी कि मुझे गिरफ़्तार किया जा सकता है तब मैंने सोचा था कि सरकार मेरे साथियों को तो दांडी तक आने देगी लेकिन मुझे निश्चय ही यह छूट मिलेगी । यदि कोई यह कहता कि इससे मेरे ह्रदय में अपूर्ण आस्था का संकेत मिलता है तुम्हें इस आरोप को नकारने वाला नहीं हूं मैं यहां तक पहुंचा हूं इसमें शान्ति और अहिंसा का कम हाथ नहीं है इस सत्ता को सब महसूस करते हैं अगर सरकार चाहे तो वह अपने इस आचरण के लिए अपनी पीठ थपथपा सकती है क्योंकि सरकार चाहती तो हममे से हरेक को गिरफ्तार कर सकती थी । जब सरकार यह कहती कि उसके पास शान्ति की सेना को गिरफ्तार करने का साहस नहीं था तो हम उसकी प्रशंसा करते हैं सरकार को ऐसी सेना की गिरफ्तारी में शर्म महसूस होती है अगर कोई व्यक्ति ऐसा काम करने में शर्मिंदा महसूस करता है जो उसके पड़ोसियों को भी रास नहीं आ सकता तो वह 1 शिष्ट सभ्य व्यक्ति है सरकार को हम गिरफ़्तार न करने के लिए बधाई दी जानी चाहिए भले ही उसने विश्व जनमत का ख्याल करके ही यह फ़ैसला क्यों न लिया हो । कल हम नमक क़ानून तोड़ेंगे सरकार इसको बर्दाश्त करती है कि नहीं यह सवाल अलग है हो सकता है सरकार हमें ऐसा न करने दें लेकिन उसने हमारे जत्थे के बारे में जो धैर्य और सहिष्णुता दिखाई है उसके लिए वह अभिनन्दन की पात्र है । यदि मुझे और गुजरात व देश भर के सारे मुख्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो क्या होगा यह आन्दोलन इस विश्वास पर आधारित है कि जब 1 पूरा राष्ट्र उठ खड़ा होता है और आगे बढ़ने लगता है तो उसे नेता की ज़रुरत नहीं रह जाती ।
a) जब महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी तो उनको कौन सी आशंकाएं थीं?
b) गांधीजी ने ऐसा क्यों कहा कि इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है ?
c) नमक यात्रा बहुत महत्वपूर्ण क्यों थी ?

17. भारत के दिये गये राजनीतिक रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को उपर्युक्त चिह्नों से दर्शाइए तथा उनके नाम लिखिए :
a) अमृतसर - राष्ट्रीय आन्दोलन का महत्त्वपूर्ण केन्द्र
b) आगरा - बाबर के अधीन एक क्षेत्र

Comments

Popular Posts